रांची के राजकुमार महेन्द्र सिंह धोनी की बढ़ी मुश्किलें, आवास बोर्ड ने थमाया नोटिस, जानिए क्या है पूरा मामला? 

रांची के हरमू इलाके में स्थित आवासीय प्लॉट को लेकर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को झारखंड राज्य आवास बोर्ड की ओर से नोटिस जारी किया गया है।

रांची के राजकुमार महेन्द्र सिंह धोनी की बढ़ी मुश्किलें, आवास बोर्ड ने थमाया नोटिस, जानिए क्या है पूरा मामला? 

RANCHI : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और रांची के राजकुमार महेन्द्र सिंह धोनी की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। दरअसल, रांची के हरमू इलाके में स्थित आवासीय प्लॉट को लेकर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को झारखंड राज्य आवास बोर्ड की ओर से नोटिस जारी किया गया है। बोर्ड ने आरोप लगाया है कि आवासीय उपयोग के लिए आवंटित भूखंड का व्यावसायिक इस्तेमाल किया जा रहा है।

रांची के राजकुमार की बढ़ी मुश्किलें

बताया जा रहा है कि प्लॉट संख्या H-10A पर पैथोलॉजी लैब संचालित होने के बाद यह मामला सामने आया। आवास बोर्ड का कहना है कि यह जमीन केवल रहने के उद्देश्य से दी गई थी, लेकिन नियमों के विरुद्ध इसका कमर्शियल उपयोग किया गया है।

नोटिस में धोनी से निर्धारित समय के भीतर अपना पक्ष रखने को कहा गया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर भूखंड के आवंटन को रद्द करने की सिफारिश की जा सकती है।